शादी के बाद मुखिया काकुली मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि रंजीत और बंदना का पिछले 8 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बना। जब बंदना ने रंजीत से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। एक दिन उसे बुलाकर मारपीट कर अधमरा कर दिया। मुखिया ने बताया कि इसके बाद लड़की उनके पास आई। उन्होंने उसे न्याय दिलाने के लिए कोर्ट की शरण ली। अंत में सच की विजय हुई और कोर्ट ने शादी करने का आदेश दिया। लेकिन यह शादी अभी भी अधूरी है, जबतक शादी कोर्ट मैरिज नहीं हो जाता, कानूनी मान्यता में अड़चन आ सकती है। न्यायालय से शादी को रजिस्टर्ड कराने की मांग करूंगी। अभिजीत मुखर्जी, सिदार्थ चक्रवर्ती एवं उनके परिवार का सराहनीय योगदान रहा, जो अंत तक बंदना के लिए लड़ाई में उसके साथ रहे।
No comments:
Post a Comment